Health Tips : बदलती लाइफस्टाइल में अभी हमारी दिनचर्या इतनी बिगड़ गयी है, की हम कई बार देर रात ऐसी चीजों को खाते है जिससे पेट से जुडी समस्या पीछा नहीं छोडती है। इसलिए डॉक्टर्स के अनुसार कई चीजें है जिन्हें रात को खाने से बचना चाहिए।
टमाटर
टमाटर को रात में खाने से बचे। ऐसा माना जाता है की टमाटर में एसिड की मात्रा काफी अधिक पायी जाती है जिससे एसिडिटी होने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में जितना हो सके टमाटर को रात में भूलकर भी न खाएं।
आइसक्रीम
गर्मी का समय हो और आइसक्रीम खाने की बात न आए तो यह संभव ही नहीं है, पर क्या आप जानते है रात को आइसक्रीम खाना बुरा हो सकता है जी हाँ आइसक्रीम में स्ट्रेस हॉर्मोन कोरिस्त्रोल पाया जाता है, जिससे सोने में परेशानी आती है।
चीज
डिजिटलीकरण के साथ ही रात को भी आप आर्डर करके खाना माँगा कर खा सकते है ऐसे में रात को चीज पिज़्ज़ा, चीज़ बर्गर, या सैंडविच खाना बहुत हानिकारक हो सकता है। चीज से आपको नींद से जुडी समस्या हो सकती है यही नहीं इससे नींद भी कच्ची हो सकती है।
फ्राइज और केचप (Health Tips)
फ्राइज और केचप एसिडिक होते है इससे पेट दर्द की क्षमता बढ़ सकती है। इसमें तेल काफी पाया जाता है जो जम जाता है यही नहीं इससे कोलेस्ट्रोल की समस्या बढ़ सकती है।
साइट्रस फ्रूट
साइट्रस फ्रूट जैसे की ऑरेंज, ग्रेपफ्रूट रात के समय खाने से बचे, इसका नेचर एसिडिक होता है और इससे एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। यहाँ तक की शाम को 7 बजे बाद साइट्रस फ्रूट खाने से बचे।
कॉफ़ी
जब भी नींद आये तो हमें कॉफ़ी पीने की सलाह दी जाती है, आपकी जानकारी के लिए बता दें इसमें कैफीन पाया जाता है और कैफीन नींद को दूर करता है, इसलिए जितना हो सके रात को सोने से 10 घंटे पूर्व तक कॉफ़ी नहीं पिए अन्यथा आपको आपकी नींद से हाथ धोना पड़ सकता है।
ड्राई फ्रूट
ड्राई फ्रूट वैसे तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है, पर कहते है ना की हर चीज़ का समय अनुसार सेवन किया जाना चाहिए ऐसे में में रात्रि में सोते समय भूलकर भी ड्राई फ्रूट ना खाए इससे पेट दर्द की समस्या बहुत अधिक बढ़ सकती है और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
चिया सीड्स (Health Tips)
चिया सीड्स वैसे तो आपके पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होते है पर रात को सोते समय इनका सेवन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसको खाने से दस्त की समस्या हो सकती है।
चिकन
चिकन खाने से एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है यही नहीं इससे उलटी भी आने के आसार होते है। इसलिए रात को सोते समाय बतर चिकन या अन्य प्रकार की चिकन से जुड़ी चीजें खाने से बचे।